पोर्टफोलियो कैसे बनाए ?

दोस्तों जब मार्केट ऊपर जाती है तो कुछ स्टॉक काफी बेहतर प्रदर्शन करते है तो कुछ स्टॉक बहुत ही ख़राब; इसलिए मार्किट में अच्छे स्टॉक का चुनाव करना बहुत ही जरुरी हो जाता है इसलिए हमें सबसे ज्यादा जोड़ अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने पर देना होगा क्युकी अगर हमारा पोर्टफोलियो बेहतर होगा तो मार्केट के चलने पर हमें बहुत ही भयंकर फायदा होगा। 


दोस्तों हमें अपने पोर्टफोलियो में ऐसे स्टॉक को रखना होगा जिससे की हमारा पोर्टफोलियो सुरक्षित रहे वो मार्केट के चलने पर ज्यादा चले और गिरने पर काफी कम गिरे।  तो अब सवाल आता है की एक बेहतर पोर्टफोलियो कैसे बनाए, आइये समझते है। 

दोस्तों जब भी आप अपने घर में पड़े सामानो को देखेंगे तो पाएंगे की उन सामानो को कोई न कोई कंपनी बनाती है तो अब आप ये देखे की क्या वो कंपनी स्टॉक मार्केट पर उपलब्ध है अगर है तो आप उसके कुछ स्टॉक खरीद कर अपने पास रख ले, इसी तरह आप अपने चारो ओर देखे और समझे की कौन कौन सी चीजे है जिसका इस्तेमाल लोग ज्यादा करते है उन कंपनियों के स्टॉक खरीद कर अपने पास रख ले और ध्यान रहे की कभी भी 5 प्रतिशत से ज्यादा पैसे किसी एक स्टॉक में नहीं लगाना है। 

दोस्तों इसी तरह से आप एक बेहतर पोर्टफोलियो बना पाएंगे और ये स्ट्रेटेजी उन लोगो के लिए ज्यादा बेहतर है जो अभी कुछ दिनों में मार्केट में आये है या फिर उनके पास ज्यादा समय नहीं रहता की वो मार्किट को देख पाएं। 

अब दूसरी जो स्ट्रेटेजी है ये उनलोगो के लिए है जिसे मार्केट में 1 साल से अधिक का समय हो गया है और उनके पास मार्किट के लिए अच्छा खासा समय रहता है। 

इस स्ट्रेटेजी में आप पोर्टफोलियो सेक्टर के हिसाब से बनाएँगे। आप टेलीविज़न या पेपर को पढ़े या फिर हमारे ब्लॉग को देखे और समझने की कोशिस करे की ऐसा कौन कौन सा सेक्टर है जो आने सालो में बेहतर प्रदर्शन करने वाला है, अब उन सेक्टर की एक लिस्ट बनाए फिर प्रत्येक सेक्टर के कम से कम 5 टॉप स्टॉक को खरीद कर अपने पोर्टफोलियो में रखे। इस तरह से 10 या 12 सेक्टर के टोटल 50 से 60 स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में आ जायेंगे, अब प्रत्येक 3 से 6 महीनो में उन स्टॉक को देखते जाए; जो स्टॉक ख़राब प्रदर्शन करे उससे पैसा निकाल ले और उसे उन स्टॉक में लगाए जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे है या फिर कोई नए सेक्टर के स्टॉक में भी उन पैसे को लगा सकते है। यहाँ भी ध्यान रखे की कभी भी किसी एक स्टॉक में 5 प्रतिशत से ज्यादा पैसे नहीं लगाने है। 

अब जो तीसरी स्ट्रेटेजी है ये उनलोगो के लिए है जिसे मार्केट में 3 साल से ज्यादा का समय हो चूका है और जो मार्केट में अपना पूरा समय दे सकता है। 

दोस्तों इस स्ट्रेटेजी में आप मूविंग एवरेज के अनुसार अपना पोर्टफोलियो बना सकते है; इसमें आप ये देखे की कौन सा स्टॉक है जो किसी मूविंग एवरेज के ऊपर है, आप 200, 50 या 20 मूविंग एवरेज के ऊपर स्टॉक को ले सकते है। अब लेने के बाद निरंतर देखते रहे की कोई स्टॉक मूविंग एवरेज के निचे तो नहीं आ गया जो निचे आ गया हो उससे अपना पैसा निकाल ले और उसे किसी नए स्टॉक या फिर जो वापस मूविंग एवरेज के ऊपर आ रहे है उनमे लगा दे। इस तरह से 100 से भी ज्यादा स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में आ सकते है और ध्यान रहे की कभी भी 5 प्रतिशत से ज्यादा पैसे किसी एक स्टॉक में निवेश नहीं करना है और मूविंग एवरेज से बहुत ही ज्यादा ऊपर रहने वाले स्टॉक को नहीं लेना है, हमेशा उस तरह के स्टॉक चुने जो ऊपर की ओर से मूविंग एवरेज के ज्यादा करीब है। धन्यवाद 

अपना डीमेट खाता खोले।

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते है। 

इंस्टाग्राम

फेसबुक

ट्विटर

#शेयर #बाजार #स्टॉक #मार्केट #पोर्टफोलियो #शेयरबाजार #मार्किट #sharebazarinhind #stockmarkethindi #stock #share #bazar #market #portfolio 

Comments

Popular posts from this blog

Investing in IPOs: Assessing the Potential and Risks of Newly Listed Stocks

कैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) शेयर बाजार को प्रभावित...

What is the difference between Trader and Investor or Investing and Trading?