क्या आ सकती है फार्मा सेक्टर में फिर से तेजी ?
दोस्तो फर्मा सेक्टर में तेजी आयेगी की नही आयेगी इसे समझने से पहले मै आपको थोड़ा पीछे लेकर जाना चाहता हूँ।
बात है 2015 से पहले की जहाँ हर तरफ बस फार्मा सेक्टर की बात चल रही थी जिनसे पूछो वो बस फार्मा सेक्टर में ही निवेश करने को बोल रहा था क्युकी फार्मा 2009 से ही चला आ रहा था और लोगो की उम्मीद 2015 में अपने चरम सीमा पर थी और फिर फार्मा ने अपनी साइकिल बदल ली और 2015 से ही फार्मा की प्रदर्शन ख़राब होती गयी। इसके बाद फार्मा की जो करेक्शन थी वो 2020 तक चलनी थी और उसे काफी धीरे धीरे ऊपर की और जाना था क्युकी उन्हें अपनी टाइम की करेक्शन को भी पूरी करनी थी पर जैसे की आपको पता ही है की 2020 में कोरोना आ गयी थी जिसकी वजह से फार्मा में एक बहुत बड़ी चाल बहुत ही जल्दी से आने लगी जो की नहीं आनी थी पर कोरोना की वजह से उन्हें आना पड़ा फिर उसके कुछ महीने के बाद क्या हुआ? वो फिर से अपना समय वाली करेक्शन में आ गयी और जो की अभी तक चल रहा है।
अब मै जिस तरह फार्मा सेक्टर की चार्ट को देख पा रहा हूँ उनसे मुझे लगता है की उनकी समय वाली करेक्शन पूरा होने को है और फिर हम जल्द ही इसमें एक बड़ी तेजी देख पाएंगे पर हाँ अगर आप इस सेक्टर के कुछ खास स्टॉक को देखेंगे तो पाएंगे की वो पिछले कई महीनो से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे है तो अगर आपको इन सेक्टर में निवेश करना है तो आपको बहुत ही खास तरह के स्टॉक चुनने होंगे।
दूसरी और जो फार्मा सेक्टर से सम्बन्धित हॉस्पिटल सेक्टर है वो भी मुझे काफी अच्छे लग रहे है आप इनपे भी ध्यान दे सकते है।
दोस्तों अगर आपको स्टॉक ढूंढने में ज्यादा मुश्किल हो रही हो तो आप एक नया फंडा अपनाए जिसपे मैं काम करता हूँ, पहले तो फार्मा सेक्टर के जो भी टॉप स्टॉक है जो की 5 से 10 हो सकते है उन सारे को थोड़ा थोड़ा करके अपने पोर्टफोलियो में शामिल करे फिर उसके बाद उन स्टॉक को समय समय पर देखते जाए, उन टॉप स्टॉक में जो स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो उसे अपने पोर्टफोलिओ में रहने दे और जो बेकार प्रदर्शन कर रहा हो उसे बाहर निकाल दे और उसे निकालने के बाद जो भी रूपया मिले उसे उस अच्छे स्टॉक में जोड़ दे।
नोट:- दोस्तों हमने जो भी आपसे साझा किया है वो हमारी व्यक्तिगत विचार है, मै गलत भी हो सकता हूँ इसलिए अपने जोखिम पर ही कोई निर्णय ले।
आपका अपने कीमती समय देने के लिए बहुत ही धन्यवाद आपका दिन सुभ हो।
Open your demat account with Upstox
#स्टॉकमार्किट #फार्मा #हॉस्पिटल #निवेश #कोरोना #stockmarket #stocks #sharebazar #pharma

Comments
Post a Comment