भारत पर क्या असर पड़ेगा रूस - यूक्रेन युद्ध का
दोस्तों जब इंसान की उत्पति हुई तो उन्होंने शुरुआत से ही धीरे धीरे कई सारी चीजों को सीखना और बनाना शुरू कर दिया, इन्होने एक समाज बनाई और फिर धीरे धीरे ये समाज कब अलग अलग देश बन गया ये पता ही नहीं चला।
वर्षो से इंसान के अंदर एक ऐसी चीजों चली आ रही है जिसे हम लालच और भय कहते है और यही दो ऐसी चीजे है जो अक्सर इंसान को इंसान से अलग करता है और कभी कभी ये भय और लालच इतना ज्यादा हो जाता है की यह एक बहुत बड़े युद्ध का रूप ले लेता है।
ठीक इसी तरह का कार्य इन दिनों चल रहा है जो की हम रूस और यूक्रेन के रूप में देख रहे है, वैसे ये युद्ध शुरू कैसे हुआ इनके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है पर जहाँ तक हमें पता है की इस युद्ध के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार कोई है तो वो अमेरिका ही है क्युकी इन्होने ने ही अपनी राजनीती से यूक्रेन को भड़काया है और आज अमेरिका भी बहुत बड़ी मार झेल रहा है।
अब जब कोई चीजे शुरू होती है तो उनके बारे में ज्यादा कुछ कह पाना संभव नहीं होता है जैसे की जब रूस और यूक्रेन के बीच बहस चल रही थी तो किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता था और किसी को भी नहीं पता था की बाते यहाँ तक बढ़ेगी तो मार्किट ने भी चीजों को जैसे तैसे देख करके अपने आप को इस जगह तक ले आया की अगर बाते ज्यादा बढ़ सकती है तो यहाँ तक हो सकती है और हमारी भारतीय मार्किट की बात करे तो वो इनदोनो युद्ध की वजह से जितनी भी परेशानियां भारत को हो सकती है वो आज उसे अपने भाव में ला चुके है पर अमेरिकी मार्किट और अन्य और भी दूसरे मार्किट आज तक इन चीजों को भाव में लाने में असमर्थ महसूस कर रही है इसलिए आप देख रहे होंगे की अमरीकी मार्किट बहुत तेजी के साथ ऊपर निचे करती है।
आज जहा पर हमारा मार्केट है वहा पर इसने रूस और यूक्रेन के बिच जितनी भी ख़राब से ख़राब स्थिति हो सकती है उसके अपने भाव में ला चूका है हाँ अगर ये युद्ध इनदोनो देश से होकर दूसरे देशो में फैले तो फिर मार्किट में किसी तरह का बड़ा गिरावट हो सकता है पर मुझे नहीं लगता है की ऐसा कुछ होनेवाला है क्युकी रूस पहले से ही बहुत शक्तिशाली देश है और बहुत ही समझदार है उनका मकसद सिर्फ यूक्रेन को अपने देश में मिलाना है और ये इसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है और मुझे नहीं लगता की कोई और देश इनदोनो के बिच कोई ज्यादा दखलअंदाजी कर सकता है, हलाकि अमरीका ने शुरुआत में करा था पर वो भी अब डरे हुए है अमेरिका ज्यादा से ज्यादा उनपर सैंक्शन लगा सकता है पर वो कभी खुद युद्ध में नहीं पड़ेगा।
तो कुल मिलाकर बात की जाए तो इस युद्ध की वजह से भारत पर अब कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा हमारी मार्केट को जितना गिरना था वो गिर चूका अब हमारी मार्केट इनसब के बिच से ही निकलना शुरू करेगी बशर्ते की यह युद्ध रूस और यूक्रेन तक ही सिमित रहे जो की मुझे पूरा आशा है की ये लड़ाई बस इनदोनो के बिच ही रहेगी और हमारी सरकार हमेशा से इस लड़ाई से दूर रहना चाह रही है जो की बहुत ही बेहतर है भारत जैसे देशो के लिए।
इसलिए घबराए मत पूरी समझदारी से निवेश करे आनेवाला वक्त हमारा ही है और अगर युद्ध हमारे भारत के साथ हो जाए तो उसमे फिर हमारी स्टॉक मार्किट का क्या फिर तो सब मरेंगे और बर्बाद होंगे फिर हमारा पैसा कही भी रहे क्या फरक पड़ता है इसलिए पूरी हिम्मत से काम ले सकारात्मक सोचे और धीरे धीरे निवेश करते जाए।
दोस्तों अगर ब्लॉग पसंद आयी हो तो कृपया इसे दुसरो के साथ शेयर करे और इनमे किसी भी तरह की सुधार चाहते है तो निचे कमेंट में लिखे और साथ ही आप अपनी मार्केट की समस्याओ को लिख सकते है, हम आपकी कमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिस करेंगे ध्यानवाद।
#निवेश #यूक्रेन #मार्किट #रूस #युद्ध #अमेरिका #भारत #शेयर #स्टॉक #sharebazar #stockmarket #nifty #investinindia #investment

Great post
ReplyDeletethank you
Delete