तेल का खेल, मार्केट की सेल

दोस्तों अगर दुनिया में सबसे ज्यादा किसी चीज की बात हो तो उसमे तेल का नाम सबसे  पहले आता है और भारत में तेल बहुत ही खास जगह रखता है चाहे मीडिया में कोई बात छेरनी हो या फिर राजनीती करनी हो, इस तेल के बारे में बात न करना बहुत ही अधूरा अधूरा सा लगता है, तेल का नाम सुनते ही लोगो के कान खड़े हो जाते है ऐसा लगता है जैसे की तेल की कीमत से लोगो की धरकने जुड़ी हुई हो जब भी इसकी कीमत ऊपर या निचे होती है लोगो की धरकने भी ऊपर निचे होने लगती है। 

वर्षो से देश में सरकार किसी की भी हो चाहे बीजेपी की या कांग्रेस की हर किसी ने इस तेल पर बहुत ही भाड़ी राजनीती की है और ये तेल एक ऐसा विषय रहा है जो सरकार को एक झटके में पलटने की क्षमता रखती है और ऐसा भी नहीं है की ये तेल की समस्या से सिर्फ भारत ही ग्रषित है बल्कि उन सारे देशो के एक ही हाल है जो तेल का आयात दूसरे देशो से करते है। 

यहाँ तक की जो भी तेल उतपादक देश है उनका तो मनोबल सातवे आसमान पर है और इन देशो के पास मानो की एक ऐसा विशेष अधिकार मिल गया है जो की किसी भी देश की महंगाई को बढ़ा या घटा सकता है। 

अब इन तेल की झंझटो से बचने के लिए कुछ दूसरे चीजों का अविष्कार करना भी बेहद जरुरी हो गया था और भिविन्न सारे देशो ने कई साल पहले से इनपर काम करना शुरू कर दिया जिसमे अमेरिका का नाम सबसे पहले आता है और एलोन मश्क को कौन नहीं जनता अरे वही एलोन जिसने इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत करी जो अभी वर्तनाम में टेस्ला नाम की कंपनी चला रहे है। 

दोस्तों ये तेल का जो खेल चल रहा है न उसमे अब उस तरह की बात नहीं रह गई जिस तरह पहले थी अब हमारी जो मार्किट है न वो अब इसे ज्यादा महत्व नहीं दे रहा है इसलिए आप देखते होंगे की पेट्रोल की कीमत इतने ज्यादा बढ़ जाने के बाद में भी मार्किट में कोई लम्बी गिरावट नहीं आयी है और आज भी वो सीना तान के खड़े है। 

दोस्तों ये बात आम लोगो के लिए हजम कर पाना बहुत ही मुश्किल है क्योकि हमारा जो दिमाग है न वो बहुत ही धीरे धीरे चीजों को स्वीकार करती है और जब ये पूरी तरह चीजों को स्वीकार कर लेती है तो मार्किट अपना ट्रेंड बदल ही देती है जैसे की मान लेते है की आप आज मार्किट में निवेश करना  चाहते है और जो स्टॉक आप लेना चाहते है वो भी अच्छे कीमत पर उपलध्ब है पर फिर भी आप नहीं ले पाओगे पता है क्यों ? क्युकी इस समय जो न्यूज़ होगी वो बहुत ही ही ख़राब होगी जैसे की पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है , रुपया निचे गिर रहा है आदि इत्यादि और जैसे ही आपको अच्छे न्यूज़ मिलते जाएंगे स्टॉक की कीमत बहुत ही ज्यादा बढ़ जाया करेगी और आप कभी नहीं ले पाओगे। 

इसलिए मार्किट में निवेश तब ही करना होता है जब न्यूज़ ख़राब चल रही हो अर्थात मार्किट में भारी डिस्काउंट पर स्टॉक की सेल लगी हो तब ही आपको निवेश करना है। 

अतः तेल का जो खेल चल रहा है उसपर ज्यादा ध्यान न दे मार्किट की जो सेल चल रही है उसपर ध्यान दे और हम आज पूरी तरह से तैयार है इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्यूअल एनर्जी के लिए इसलिए ये तेल का असर मार्किट में कुछ खास नहीं होने वाला है। 

दोस्तों हो सकता है आने वाले दिनों में तेल की कीमत और भी बढ़े पर मुझे नहीं लगता की मार्किट में किसी तरह की कोई बड़ी गिरावट आएगी हाँ थोड़ा बहुत स्टॉक ऊपर निचे कर सकता है पर कुछ महीनो के बाद स्टॉक आपको ऊपर ही मिलेंगे और हो सकता है आने वाले समय में जो लोग तेल का खेल खेल रहे है उसका बुरा दिन शुरू भी हो जाए इसिलए अच्छे स्टॉक को ख़रीदे और इस तेल के कच्चे खेलो में न पड़े।  धन्यवाद 

नोट :- दोस्तों हमने जो भी आपसे साझा की है वो हमारी अपनी व्यक्तिगत विचार है मै गलत भी हो सकता हूँ इसलिए अपने ही जोखिम पर कोई भी निर्णय ले। 

Open your demat account with Upstox

#तेल #पेट्रोल #क्रूड #डीजल #मार्किट #मार्केट #शेयर #निवेश #sharebazar #cruideoill #oil #petrol


Comments

Popular posts from this blog

Investing in IPOs: Assessing the Potential and Risks of Newly Listed Stocks

कैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) शेयर बाजार को प्रभावित...

What is the difference between Trader and Investor or Investing and Trading?