आजतक के मार्किट का हाल और आगे होने वाली संभावनाए।

दोस्तों 2020 में जब कोरोना आयी तो हमलोगो को हर काम घर से करने के लिए मजबूर होना पड़ा और धीरे धीरे ये मज़बूरी हमारी आदत सी हो गयी आज इतने दिनों के बाद भी हम घर से ही हर काम करना पसंद करते है यहाँ तक की हमें कोई चीज खरीदनी भी होती है तो हम उसे ऑनलाइन ही लेना पसंद करते है; एक तरह से देखा जाए तो हम कम्फर्ट जोन में आ गए है और अगर हमें इससे बाहर निकलने को कहा जाए तो ज्यादातर लोग निकलने से इंकार करेंगे और बाहर निकलने से भी डरेंगे। 

ठीक इसी तरह का काम हमारे स्टॉक मार्किट में हो रही है हम पिछले एक साल से एक ही रेंज में फसे पड़े है और हर कोई अब इस रेंज के आदि हो चुके है हर किसी को लगता है की निफ़्टी अब यहाँ से फिर निचे के लेवल पर जाएगी और फिर ऊपर आएगी और जिसने भी निचे लिए है उन्हें भी अब लगने लगा है की निफ़्टी अब गिरेगी और वो बेच भी रहे है। 

तो अब आप सोचिये की अगर हर कोई बेच ही रहा है तो फिर निफ्टी बस इतना ही गिरेगा उसे तो अमेरिकी मार्किट से भी ज्यादा गिरना चाहिए फिर क्यों नहीं गिर रही है कही ऐसा तो नहीं की कोई तो है जो हमसे ज्यादा समझदार है और वो आज भी स्टॉक ले रहे है जिसकी वजह से मार्किट ज्यादा गिर नहीं रही। 

तो अब आगे बात करते है की हमें अब क्या करना चाहिए। 

दोस्तों हमें ज्यादा डरने की वजाय हमें उन कंपनियों के स्टॉक लेना चाहिए जिसे विदेश में हो रहे घटनाओ से ज्यादा फरक नहीं पड़ता जो भारत में सबसे ज्यादा बिकती है और भारत के लोग आज भी जिन चीजों को खरीदना चाहते है। 

हमारे भारत के बहुत सारे लोग गाड़ी, घर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपडे खरीदना ज्यादा पसंद करते है और साथ ही बाहर घूमना रेस्टोरेंट में खाना खाना भी पसंद करते है इसलिए हमें इनसारी चीजों और सुविधा देनी वाली कंपनी जैसे की ऑटो, सीमेंट टेक्सटाइल, टाइल्स, होटल, रियल स्टेट वाली स्टॉक पर ध्यान देना चाहिए। 

नोट:- यह हमारी व्यक्तिगत भावना है और मै गलत हो सकता हूँ इसलिए कृपया अपने जोखिम पर ही कोई निर्णय ले, हमारे तरफ से किसी भी स्टॉक को खरीदने या बेचने की कोई भी सलाह नहीं दी गयी है। 

अपना डीमैट अकाउंट खोले।

 

Comments

Popular posts from this blog

Diversification: The Key to Managing Risk in Stock Market Investments

Impact of Globalisation in the stock market

Risk Management in the stock market